लुधियाना : नूरवाला रोड पर स्थित बसंत नगर की गली नंबर 2 में तीन मंजिला इमारत को आग लगने से दहशत फैल गई। रिहायशी इलाका होने के कारण लोगों में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। पता चलते ही लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती जोधेवाल के इंस्पेक्टर गुरदियाल सिंह, ए.एस.आई. बलकार सिंह मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के अनुसार इस तीन मंजिला इमारत की ग्राउंड फ्लोर पर रिहायश है और ऊपर की मंजिलों पर पारस जैन की हौजरी फैक्टरी है। फैक्टरी मालिक ने मंगलवार को ही पॉलिएस्टर कपड़े के करीब 300 थान मंगवाए थे जबकि 100 के करीब थान पहले ही पड़े थे। शाम को करीब साढ़े 6 बजे लोगों ने फैक्टरी की मंजिल से धुआं निकलते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते आग भड़क गई जिसने भयंकर रूप ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगें ने बताया कि आग के भयंकर रूप को देखते हुए बचाव के चलते आस-पड़ोस के घरों को भी खाली करवाना शुरू कर दिया था लेकिन समय के रहते आग पर काबू पा लिया गया। जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है । मामले को लेकर जांच की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad