पंजाब में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, 7 वर्षीय मासूम की तड़प-तड़प कर निकली जान

पंजाब

पंजाब में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कुत्तों द्वारा बच्चों-बुजुर्गों को नोच-नोच मौत के घाट उतारने की खबरे सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला अमृतसर के स्थानीय कस्बे चोगावां के निकट टपियांला गांव से सामने आया है। जहां पर आज एक बच्चे को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला, जिससे बच्चे की मौके पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के चाचा जर्मन सिंह ने बताया कि उसका भतीजा शाहबाज सिंह (7 वर्ष) पुत्र सरबजीत सिंह जो कि पहली कक्षा में पढ़ता था। शाहबाज आज स्कूल की छुट्टी होने के कारण दोपहर करीब 2 बजे के करीब ट्यूशन पढ़कर घर आया था और अपना बैग रखकर बाहर खेलने चला गया। जहां उसे आवारा कुत्तों ने घेर लिया और उसके सिर पर बुरी तरह से काट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस अवसर पर उपस्थित किसान नेता विरसा सिंह टपियाला ने कहा कि हमारे गांव में मृत पशुओं को फेंकने के लिए कोई अस्थि गड्ढा नहीं है। इसीलिए लोग मरे हुए जानवरों को सड़क पर फेंक देते हैं। आज भी आवारा कुत्ते एक मरे हुए जानवर को खा रहे थे तभी यह बच्चा खेलते हुए वहां चला गया और यह हादसा हो गया। उन्होंने मांग की कि प्रशासन आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry