फिरोजपुर: थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने कुछ दिन पहले नौजवान की हत्या करके उसका शव अलीके बांध में फैंकने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर तरसेम शर्मा ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मुनीश कुमार पुत्र रतन लाल वासी मकान नंबर 3 भगत सिंह कालोनी मल्लांवाला रोड फिरोजपुर ने बताया कि वह प्राईवेट काम करता है और उसके चाचे का बेटा प्रदीप कुमार हमारे साथ सांझी फैमिली में रहता था और प्रदीप कुमार बीडीपीओ दफ्तर फिरोजपुर में ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा की नौकरी करता था, जोकि 10 जनवरी 2025 को उसका भाई प्रदीप कुमार करीब 10 बजे अपनी ड्यूटी पर मोटरसाइकिल पर गया था, जोकि देर रात तक घर वापिस नहीं आया। मुनीश कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर प्रदीप कुमार को तलाश करता रहा और उसके भाई प्रदीप कुमार का कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस को अलीके बांध से अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है, जिस पर वह अपने चाचे के लड़के संजीव कुमार को साथ लेकर थाना सदर फिरोजपुर आया तो पता चला कि वह लाश उसके भाई प्रदीप कुमार की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके चाचा प्रदीप कुमार को अज्ञात व्यक्तियों ने मारकर उसकी लाश को बांध में फैंका है। मामले की जांच कर रहे एस.आई. तरसेम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad