पंजाब में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां हुई रद्द, जानें क्यों

पंजाब

पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 27 जनवरी तक रद्द कर दी गई हैं। गणतंत्र दिवस के चलते डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी तक पंजाब में किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।

आपको बता दें कि हर वर्ष की तरह पंजाब में इस बार भी गणतंत्र दिवस पर कई जिलों में कार्यक्रम होंगे। इस दौरान कई बड़े नेता पंजाब के अलग-अलग जिलों में जाकर तिरंगा फहराएंगे। इसके चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ये फैसला लिया गया है। इस दौरान पुलिस 24 घंटे लोगों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *