पंजाब में बिजली खपतकारों के लिए बड़ी खबर, लगा बड़ा झटका

पंजाब

खरड़ : पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा बिजली बिलों के डिफाल्टर ग्राहकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया गया है। इसके तहत विभाग द्वारा शनिवार को खरड़, मोरिंडा, कुराली और माजरा आदि स्थानों पर अचानक चैकिंग कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। साऊथ जोन (पटियाला) के चीफ इंजीनियर आर. के. मित्तल, जिनके साथ इस मौके पर एक्सियन इंदरप्रीत सिंह भी मौजूद थे, ने बताया कि जो ग्राहक लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके कनैक्शन काटने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

शनिवार की गई इस कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए की बकाया राशि वाले डिफाल्टरों के कनैक्शन काटने के अलावा 48 लाख राशि की वसूली भी की गई है। डिफाल्टरों में उपरोक्त इलाकों के कई बिल्डर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बिजली बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न टीमें बनाई गई हैं, जो बिलों की रिकवरी, लीक होने वाले कनैक्शनों और गैर- गैर-कानूनी कनैक्शनों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चला रही हैं।

लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने अपने बकाया बिल जल्द जमा नहीं किए, तो उनके कनैक्शन बिना किसी अन्य नोटिस के तुरंत काट दिए जाएंगे। लोगों से अपील की कि वे अपने बिलों का भुगतान समय पर करें ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry