Bathroom में गई महिला के साथ पड़ोसी की हरकत ने उड़ाए होश, गिरफ्तार

पंजाब

लुधियाना : बाथरूम में हाथ धो रही महिला को पड़ोसी ने पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। शिकायत मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी संजय मंडल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह वेहड़े में रहती है। उसके वेहड़े में ही आरोपी किराए पर रहता है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार को वह बाथरूम में अपनी छोटी बेटी को शौच करवाने के बाद हाथ धो रही थी। तब आरोपी साथ वाले बाथरूम में नहा रहा था। आरोपी अचानक उसके बाथरूम में आ गया और उसके साथ गंदी हरकतें करने लग गया। उसने शोर मचाया और वेहड़े में मौजूद लोगों ने उसे छुड़ाया। इस बीच आरोपी फरार हो गया।

उधर, थाना डिवीजन नंबर-7 के एस.एच.ओ. भूपिंदर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद तुरंत केस दर्ज किया गया और कुछ ही घंटों पर आरोपी संजय मंडल को पकड़ लिया। आरोप को आज अदालत पेश किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *