पंजाब में पुलिस की सट्टेबाजी के अड्डे पर रेड, 16 गिरफ्तार

पंजाब

लोहियां खास/जालंधर : लोहियां पुलिस द्वारा शहर में लंबे समय से चल रहे सट्टेबाजी के अड्डे पर छापेमारी कर 16 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ओंकार सिंह बराड़ डी.एस.पी. शाहकोट और पुलिस थाना प्रभारी इंस्पैक्टर लाभ सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस कप्तान जालंधर ग्रामीण हरकवलप्रीत सिंह खख द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार समाज में असमाजिक तत्वों को रोकने के लिए ए.एस.आई. बलकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी छापामारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि एक व्यक्ति भाग निकला है।

डी.एस.पी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुमार पुत्र राम लाल, राजीव कुमार पुत्र रेशम, गुरदीप राम पुत्र सौदागर राम, नरेश कुमार पुत्र सरवन सिंह, बोधराज उर्फ बुद्ध पुत्र जीत राम, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र ज्ञान सिंह, बलजिंदर कुमार उर्फ काला पुत्र जसविंदर पाल, गौरव कुमार उर्फ गौरा पुत्र सरवन सिंह, शालू पुत्र सुखजीत सिंह सभी निवासी लोहियां खास, अमरजीत सिंह उर्फ मंगा पुत्र चरण सिंह, रणजीत सिंह उर्फ दीप पुत्र राज कुमार, मुख सिंह पुत्र साबी, सोनू सिंह पुत्र हरबंस सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र मंगा, प्रिंस पुत्र साहिब सिंह सभी निवासी सुल्तानपुर लोधी, गुरचरण सिंह उर्फ सोनू पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव मानक के रूप में हुई है। उक्त आरोपियों की गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सट्टेबाजी का मुख्य आरोपी बलविंद्र कुमार उर्फ बिंदी पुत्र बुझा राम निवासी लोहियां फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी छापामारी जारी जा रही है। उन्होंने कहा कि 18700 रुपए नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *