पंजाब में पुलिस की छापामारी, हाथ लगी बड़ी सफलता

पंजाब

बटाला: थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने गांव संगराए में एक घर में छापेमारी कर 2 किलो 206 ग्राम हैरोइन, 3 पिस्तौल, 2 लाख 30 हजार ड्रग मनी, दो मैगजीन, 10 राउंड जिंदा कारतूस और एक स्कूटरी बरामद करते हुए फरार युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ए.एस.आई अवतार सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान श्री हरगोबिंदपुर रोड पर स्थित गांव संगराए के पास पहुंचे तो मुखबिर ने गोपनीय सूचना दी कि गांव संगराए निवासी युवक आकाशदीप सिंह उर्फ ​​आकाश पुत्र कुलविंदर सिंह नशा बेचने का धंधा करता है और अपने घर पर मौजूद है। यदि छापा मारा जाए तो मादक पदार्थ बरामद हो सकते हैं।

इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ उक्त युवक के घर पर छापा मारा तो उक्त युवक सफेद रंग की स्कूटरी डयूटी नं. पी.बी.10जी.पी.3990 पुलिस पार्टी को देखकर वह स्कूटरी छोड़कर छत के रास्ते भाग गया। उक्त पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इसके बाद डीएसपी सिटी संजीव कुमार सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और वहां से मिली किट की तलाशी लेने पर उसमें से 2 किलो 206 ग्राम हैरोइन, 2 लाख 30 हजार ड्रग मनी, 2 पिस्तौल प्वाइंट 32 बोर मैगजीन सहित, एक पिस्तौल प्वाइंट 30 बोर मैगजीन सहित, 10 राउंड जिंदा प्वाइंट 32 बोर बरामद हुए, जिन्हें पुलिस पार्टी ने कब्जे में ले लिया और फरार युवक आकाशदीप सिंह के खिलाफ रंगड़ नंगल थाने में बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry