पंजाब के जिला अमृतसर में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। सुबह से हो रही बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग द्वारा 10-11 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी जारी की जा चुकी है। विभाग अनुसार अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, रोपड़, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, बरनाला, संगरूर, गुरदासपुर और फतेहगढ़ साहिब अलर्ट जारी किया गया है। यहां बिजली व तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अगले 3 दिन पंजाब के तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
