पंजाब पुलिस ने नाके पर रोकी IPS अधिकारी, फिर जो हुआ जान रह जाएंगे दंग

पंजाब

तरनतारन : पंजाब में आए दिन युवा कोई न कोई ऐसा काम करते हैं जिससे पूरे राज्य और उनके परिवारों की बदनामी होती है। बीते दिनों 2 युवक नकली पुलिसकर्मी बने पकड़े गए थे। इस बीच ऐसा एक और मामला तरनतारन से सामने आया है जहां एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है।  दरअसल लड़की खुद को आई.पी.एस. अधिकारी बता रही थी पर वह इस पद से संबंधित कोई पहचान पत्र या आई.डी. कार्ड पेश नहीं कर सकी।

जानकारी के अनुसार थाना भिखीविंड की पुलिस नाकाबंदी के दौरान खुद को आई.पी.एस. बता रही लड़की का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार जो लड़की खुद को आई.पी.एस. बता रही थी वह उससे संबंधित कोई पहचान पत्र नहीं दिखा पाई। इस पर लड़की के खिलाफ थाना भिखीविंड में पुलिस की वर्दी पहन कर कानून की उल्लंघना करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि लड़की की पहचान सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry