पंजाब सरकार द्वारा आज जालंधर में नशा मुक्त रंगला पंजाब मुहिम की शुरूआत की गई। इस मुहिम को लेकर जालंधर में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ यह मुहिम ब्यास गांव से भठे गांव तक निकाली जाएंगी। इस मुहिम में पैदल मार्च निकाला जाएगा। जिसके बाद कल भठे गांव से करतारपुर तक नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकाला जाएगा।
वहीं इस मुहिम का गांव का बुजुर्ग व्यक्ति हिस्सा बनने जा रहा है। बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि नशे को बड़े स्तर से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो नशे को एक दिन या एक सप्ताह में खत्म किया जा सकता है। व्यक्ति ने कहा कि नशे में उच्च स्तर के लोग कारोबार कर रहे है। व्यक्ति ने कहा कि उनका इलाका अन्य इलाकों से काफी बढ़िया है। यहां पर सभी लोग नशा नहीं करते।
व्यक्ति ने कहा कि काफी मात्रा में लोग बिना नशे के भी रह रहे है, लेकिन बिना बात के उनको बदनाम किया जा रहा है। व्यक्ति ने कहा कि नशा लाने वालों पर सरकार को नकेल कसनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा काफी बदनाम हो गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad