जम्मू के अखनूर में LoC के पास आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद

हिमांचल प्रदेश

जम्मू के अखनूर सेक्टर में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं. ये ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब लालेली में बाड़ के पास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. व्हाइट नाइट कोर ने कहा, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की शहादत को सलाम और श्रद्धांजलि.

अधिकारियों का कहना है कि अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास भट्टल इलाके में जवान गश्त कर रहे थे. इसी दौरान ब्लास्ट हुआ. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में ब्लास्ट हुआ. माना जा रहा है कि इसे आतंकियों ने प्लांट किया था. ब्लास्ट के बादपूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई.

अखनूर सेक्टर में नामंदर गांव के पास मिला मोर्टार शेल

आईईडी ब्लास्ट के अलावा जम्मू के अखनूर सेक्टर में आज एक मोर्टार शेल मिला. इसे बम डिस्पोजल स्क्वायड ने निष्क्रिय कर दिया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नामंदर गांव के पास प्रताप नहर में स्थानीय लोगों ने मोर्टार शेल देखा. जानकारी मिलते हीपुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वायड को बुलाया गया, जिसने मोर्टार शेल को निष्क्रिय कर दिया.

जम्मू रीजन को दहलाने की साजिश रच रहा पाकिस्तान

बता दें कि कश्मीर रीजन में कमर टूटने के बाद अब आतंकी संगठन और उसे पहान देने वाला पाकिस्तान लगातार जम्मू रीजन को दहलाने की साजिश रच रहे हैं. इसी महीने जम्मू रीजन के राजौरी जिले में केरी सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की आतंकियों ने कोशिश की थी. इसकी भनक लगते ही सतर्क जवानों ने मोर्चा संभाला और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी.

देवदार के पेड़ से निकला था हथियारों का जखीरा

आतंकियों की कोशिश को नाकाम करने के साथ ही सुरक्षाबलों ने इससे पहले कश्मीर जोन के बारामूला में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया था. सेना और पुलिस की संयुक्त टीम नेजिले के उड़ी सेक्टर के अंगनपथरी के एक जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान 3 एके-47 राइफल, 11 मैगजीन, 292 कारतूस, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, नौ ग्रेनेड और कई हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे. ये हथियार और गोला-बारूद एक खोखले देवदार के पेड़ के अंदर छिपाए गए थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry