पंजाब के खिलाड़ियों के लिए अहम घोषणा, जानें क्या होगा खास…

पंजाब

जालंधर/चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस के दौरान सी.एम. मान ने कहा कि  खेल नशे का विकल्प हो सकता हैं। अगर शरीर से प्यार होगा, तो युवा नशे से दूर रहेंगे। युवाओं को नशे से दूर करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले मैदान बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए नर्सरी तैयार की जाएगी। देश के लिए खेल चुके खिलाड़ियों को कोच नियुक्त किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि इस समय क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल के कप्तान पंजाबी हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। पंजाबियों में अपार प्रतिभा है, उन्हें और मौके मिलने चाहिए। हम खिलाड़ियों को ओलंपिक या अन्य विश्व खेलों की तैयारी के लिए लाखों रुपये देते हैं, वे जीतें या न जीतें, यह अलग बात है। खिलाड़ियों के जीतकर आने के बाद सरकार को पैसा देना होता है, लेकिन यह पहली सरकार है जो खिलाड़ियों की तैयारी के लिए भी पैसा दे रही है। पंजाब में एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि गांवों में 4 हज़ार आधुनिक मैदान दिखेंगे, 3,083 मैदानों पर काम शुरू हो गया है। होटल और प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry