होशियारपुर: होशियारपुर के गांव आदमवाल में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस द्वारा छतों पर चढ़कर घेरा डाला गया। अचानक पुलिस को देख लोग सहम गए। मिली जानकारी के मुताबिक होशियारपुर चिंतपूर्णी रोड पर गांव आदमवाल में हत्या की खबर सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद मृतक की बहन संदीप कौर ने बताया कि मृतक का नाम वरिंदर (32) है और वह गांव में सब्जी की दुकान पर काम करता था।
मृतक की बहन ने नम आंखों से बताया कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और उसके बड़े भाई ने अपना हिस्सा पहले ही बेच दिया था और अब वह इस मकान पर भी अपना हक जता रहा था, जिसके बाद से उनके बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। संदेह जताया कि उसके बड़े भाई और भतीजे ने हत्या को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
