पंजाब की जेलों में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा, सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

पंजाब

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल विभाग द्वारा 2024 के दौरान सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और कैदियों के पुनर्वास में सुधार करने में की जा रही महत्वपूर्ण प्रगति पर आज प्रकाश डालते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लुधियाना के पास 50 एकड़ में फैली जमीन पर 100 करोड़ रुपए की लागत से हाई सिक्योरिटी जेल स्थापित करने जा रही है।

जेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर इसमें 300 उच्च जोखिम वाले कैदियों को रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने प्रौद्योगिकी एकीकरण को प्राथमिकता दी है, जिसमें आठ केंद्रीय जेलों में प्रतिबंधित सामान फैंकने, दीवार फांदने और अनधिकृत मोबाइल उपयोगका पता लगाने के लिएए, आई, आधारित सी.सी.टी.वी. निगरानी प्रणाली लागू की जा रही है। इस प्रणाली को छह और जेलों में विस्तारित किया जाएगा। इसी तरह, वी-कवच जैमर 12 संवेदनशील जेलों में स्थापित किए जाने की प्रक्रिया में हैं।

13 संवेदनशील जेलें एक्स-रे बैगेज स्कैनर से लैस
जेल मंत्री ने कहा कि अवैध मोबाइल उपयोग को रोकने के साथ-साथ संचार को आधुनिक बनाने के लिए 750 से अधिक कैदी कॉलिंग सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। विभाग सभी 13 संवेदनशील जेलों को एक्स-रे बैगेज स्कैनर से लैस करने और उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों में सी.सी.टी.वी. कवरेज स्थापित करने की प्रक्रिया में है, जहां उच्च जोखिम वाले कैदी बंद हैं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2023 से चालू नव स्थापित अनुसंधान, विश्लेषण और खुफिया विंग ने खुफिया-आधारित संचालन और कैदियों के व्यवहार विश्लेषण के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया है। पुनर्वास के मोर्चे पर लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि 2200 कैदी शैक्षिक पाठ्यक्रम कर रहे हैं, जबकि 513 कैदियों को इस दिसंबर में शुरू होने वाले इलैक्ट्रिकल कार्य, प्लंबिंग और टेलरिंग सहित विभिन्न  कौशल विकास कार्यक्रमों में नामांकित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने नाभा और फाजिल्का में 2 नए पैट्रोल पंप स्थापित करके अपनी व्यावसायिक पहलों का भी विस्तार किया है, जिससे कुल 8 परिचालन इकाइयां हो गई हैं। स्टाफिंग की जरूरतों पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने उल्लेख किया कि हाल ही में 738 वार्डर और 25 मैट्रन शामिल हुए हैं, साथ ही 179 अतिरिक्त गार्डिंग स्टाफ पदों के लिए भर्ती चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न संवर्गों में 1220 पदों के पुनरुद्धार को मंजूरी दी है जिसके लिए भर्ती जल्द ही शुरू होगी। जेल मंत्री ने बताया कि कैदियों और कर्मचारियों की सहायता के लिए मनोवैज्ञानिक सहायता हेतु पंजाब जेल विकास बोर्ड के तहत 3 परामर्शदाता नियुक्त किए गए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *