चंडीगढ़: पंजाब के 7 पी.सी.एस. अधिकारियों को नए साल का तोहफा मिला है। दरअसल, केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद आई.ए.एस. के तौर पर तरक्की देने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रोमोशन पाने वाले अधिकारियों के बारे में राज्य सरकार को भी सूची भेज दी गई है।
जानकारी के मुताबिक पी.सी. एस. अधिकारी राहुल चब्बा, अनुपम कलेर और दलविंदरजीत सिंह को सिलैक्ट लिस्ट 2021 में शुमार किया गया है, जबकि सुखजीत पाल सिंह, जसबीर सिंह, विम्मी भुल्लर व नवजोत कौर को सिलैक्ट लिस्ट 2022 में शामिल किया गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
