पंजाब की महिलाओं को 1100 रुपए मिलने को लेकर बड़ी Update, पढ़ें…

पंजाब

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यहां एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी बीच महिलाओं को 1100-1100 रुपए देने के मुद्दे पर हरपाल चीमा ने कहा कि वे विभिन्न विभागों से सर्वेक्षण करवा रहे हैं और इस पर चर्चा चल रही है। जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ये पैसे दे दिए जाएंगे।

इस दौरान विरोधियों पर तंज कसते  हुए हरपाल चीमा ने कहा कि 2022 के बाद पहली बार राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। इस अवसर पर विपक्ष की आलोचना करते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि साल 2002 से 2022 तक 2 बार कांग्रेस की सरकार रही और 2 बार अकाली-भाजपा की सरकार रही। इन दो दशकों के दौरान पंजाब के युवाओं और किसानों के लिए कोई रोडमैप नहीं बना, बल्कि इन दोनों सरकारों के कार्यकाल में पंजाब को बर्बाद करने की नई-नई योजनाएं शुरू की गईं।

पंजाब में चिट्टे की Entry से राज्य की जवानी को मारने के लिए बहुत बड़ी साजिश अकाली-भाजपा सरकार ने रची।  उन्होंने कहा कि पंजाबी इस बात के गवाह है कि पहली बार चिट्टा नाम का शब्द अकाली-भाजपा की सरकार में सुनने को मिला। पहली बार पंजाब के बुजुर्गों और युवाओं ने सुना कि चिट्टा नामक नशा पंजाब में आया है। फिर जब कांग्रेस की सरकार बनी तो धार्मिक ग्रंथों को भी नहीं बख्शा गया। हरपाल चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब हाथ में लेकर कहा था कि वह पंजाब से नशे को खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिर, जैसे ही राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आई, सबसे पहला काम नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry