लुधियाना: भारतीय किसान यूनियन ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ नेशनल हाईवे पर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन दोआबा के मालवा जोन अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह कादियां ने कहा कि आज का धरना मोदी सरकार की आंखें खोलने के लिए लगाया किया गया है ताकि मोदी सरकार किसानों की समस्याओं को देख सके और उनके हक में फैसला ले सके। जितनी जल्दी हो सके किसानों की बात सुनो उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 36 दिनों से किसानों के हक में भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन मोदी सरकार किसानों की मांगों को पूरा करने की बजाय अपना तानाशाही रवैया अपना रही है।
किसानों द्वारा नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना दिया गया है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान संगठनों द्वारा केवल एयरपोर्ट , शादियों में जाने वाली और मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंसों को ही टोल प्लाजा से गुजरने की इजाजत दी जा रही है, बाकी सभी गाड़ियों के लिए टोल प्लाजा को ब्लॉक कर दिया गया है और किसी को भी इससे आगे जाने की इजाजत नहीं है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad