पंजाब में सख्त Action, इस IELTS कोचिंग सेंटर का लाइसेंस रद्द

पंजाब

बरनाला : पंजाब में आईलेट्स कोचिंग सेंटरों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है, इसी बीच एक बार फिर एक कोचिंक सेंटर का लाइसेंस रद्द कर दिया है। पंजाब सरकार द्वारा पारित पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन रूल्स 2013 और संशोधन रूल्स 2014 के तहत जारी लाइसेंस की अवधि समाप्त होने पर उसे रद्द कर दिया गया है। यह लाइसेंस जिला मजिस्ट्रेट बरनाला टी. बेनिथ द्वारा जारी आदेशों पर रद्द किया गया है।

उल्लेखनीय है कि संबंधित लाइसेंसधारक द्वारा लाइसेंस सरेंडर करने के लिए दिए गए आवेदन और एसएसपी बरनाला द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर दर्शन कुमार गर्ग, पुत्र मुकंद लाल गर्ग, निवासी आर/ओ बी-II/775, वार्ड नंबर 6, पुराना सिनेमा रोड, बरनाला के नाम पर जारी फर्म मैसर्स गर्ग कोचिंग सेंटर का लाइसेंस नंबर 101/एमए/डीएम/बीएनएल नियमों के तहत रद्द कर दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry