पंचायती चुनाव का ऐलान होते ही घटी बड़ी घटना, पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमला

पंजाब हरियाणा

अमृतसर : जिले में एक पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमला होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के मानावाला कबीले के पूर्व सरपंच सुखराज सिंह रंधावा की गाड़ी पर हमला किया गया है। गनीमत रही इस दौरान सरंपच को कुछ नहीं हुआ क्योंकि वह अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी करके गांव में गए थे। वहीं ड्राइवर गाड़ी में ही मौजूद था, उसने जल्दी से अंदर से लॉक कर लिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गाड़ी पर ईंट से हमला किया जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया।

उधर पूर्व सरपंच का कहना है कि वह गांव में गए थे। जब वह वापस आए तो उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी पर हमला हो गया है। इस संबंधी जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हमले में गाड़ी का शीशा टूटा है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ काक के रूप में हुई है। फिलहाल जांच चल रही है, बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *