पुराना साला/दीनानगर : दीनानगर हलके के अधीन आते थाना पुराना साला के गांव करवावाल में चोरों द्वारा एक दुकान को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि दुकानदार अपनी दुकान के ऊपर बने मकान में खाना खाने गया तो चोर दुकान में चोरी कर फरार हो गए। जानकारी देते हुए दुकानदार नरपिंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी करवाल ने बताया कि गांव करवाल में सतगुर कृषि स्टोर चलाता है और उसकी दुकान के ऊपर एक मकान बना हुआ है।
दुकानदार ने बताया कि जब वह दोपहर के समय दुकान का शटर नीचे फेंक कर खाना खाने के लिए दुकान के ऊपर बने घर में चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस दुकान पर आया तो देखा कि कुछ चोर दुकान का दरवाजा उठाकर अंदर घुसे थे और रैक में बने गल्ले से 6 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में पुराना साला पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जांच अधिकारी मंजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर विनोद कुमार उर्फ भुंडी पुत्र तीर्थ राम निवासी कृष्णा नगर थाना पुराना शाला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जब उनसे पूछा गया कि सीसीटीवी कैमरे में 2 अन्य युवक भी दिख रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो सामने आएगा उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad