अमृतसरः अमृतसर पुलिस द्वारा मजीठा रोड पर गुरु हरिराए साहिब गुरुद्वारे के पास पिछले 2 साल से चल रहे एक स्पा सेंटर पर छापा मारा गया। इसमें कुछ लड़कियों और लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया और मजीठा रोड थाने ले जाकर कार्रवाई की गई।
थाना मजीठा रोड के पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा श्री हरिराय साहिब के नजदीक एक स्पा सेंटर चल रहा है, जिसमें जिस्मफरोशी का भी धंधा चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह स्पा सेंटर पिछले 2 साल से चलाया जा रहा था। आज हमने यहां छापा मारा और कुछ लोगों को मौके से पकड़ा। उन्होंने बताया कि इस मामले में स्पा सेंटर के मालिक और उसके पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
