न पटाखे जले, न ही आई धुंध… फिर कैसे 400 के पार हो गया दिल्ली का AQI?

दिल्ली

पटाखों का त्योहार दिवाली करीब है, लेकिन बिना पटाखों के ही दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है. राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाके प्रदूषण की चपेट में हैं. CPCB के मुताबिक, यहां के ज्यादातर हिस्से 200-300 यानि ‘खराब श्रेणी’ की एक्यूआई की चपेट में हैं. कुछ जगहों की संख्या’ 300-400 के बीच में है. यानि ‘बहुत खराब श्रेणी’ तक पहुंच चुकी है.

दो दिन पहले राजधानी की हवा का AQI 400 से पार था. दिल्ली के लोग इस खराब हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि दिल्ली की हवा पटाखों के कारण नहीं धुंध नहीं बनी हुई है बल्कि इसके पीछे का कारण पराली है. पंजाब और हरियाणा में धान की कटाई के बाद जोरों से पराली को जलाया जा रहा है जिसका असर राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है.

कहां कितना है एक्यूआई?

18 अक्टूबर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सहादरा में 300, आरके पुरम 274, चांदनी चौक 238, सोनिया विहार में 275, आईजीआई एयरपोर्ट पर 263, शादीपुर 301, नॉर्थ कैंपस डीयू 259, अशोक विहार 272, नेहरू नगर 273 बना हुआ है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry