लुधियाना: थाना जोधेवाल की पुलिस ने हेरोइन की खेप के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सुनीता कौर की पुलिस टीम गश्त के दौरान गहलेवाल मौजूद थी और इसी दौरान मुखबर खास ने सूचना दी की एक व्यक्ति हेरोइन की सप्लाई करने हौजरी कॉप्लेक्स की तरफ जा रहा है जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर रजत शर्मा पुत्र मनमोहन शर्मा वासी घुम्मन स्टेट कॉलोनी को 110 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करके आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%