बलरामपुर: जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला जब स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ दिखा। साथ ही कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी उस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद नहीं था। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के अंतर्गत रेवतपुर गांव का है। इस प्राथमिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नर्स स्टाफ सहित स्वास्थ्य कर्मचारी पदस्थ किए गए हैं, लेकिन गर्भवती महिला के पहुंचने पर अस्पताल के गेट पर ताला लगा मिलने और कर्मचारी के ड्यूटी से नदारद रहने का आरोप है।
📋 प्रतिवेदन रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में बलरामपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले में राजपुर बीएमओ से जानकारी मंगाई गई है। इसके मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतपुर में संबंधित महिला की डिलीवरी वहां के स्टाफ के द्वारा कराई गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad