नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आने वाले गोटेगांव थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को लाठगांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट – पीटकर हत्या कर दी, आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम पुरुषोत्तम चौधरी है और उसकी पत्नी सावित्री चौधरी के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
आरोपी ने शनिवार की शाम को पास में ही पड़ी लोहे की रॉड उठाकर पत्नी पर हमला कर दिया। जिसके चलते पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है घटना की सूचना मिलते ही गोटेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुरुषोत्तम को हिरासत में ले लिया है ,पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है और मामला दर्ज कर लिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
