भोपालः अगर आप मध्यप्रदेश में रहते हैं और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। मध्य प्रदेश में अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर राज्य सरकार इंसेटिव देगी। यह इंसेटिव ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा। इसके अलावा प्रत्येक पेट्रोल पंप पर ईवी चार्जिंग पाइंट लगाना अनिवार्य होगा। सरकारी कार्यालयों में भी चार्जिंग पाइंट लगाए जाएंगे।
दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार 5 वर्षीय नई ईवी पॉलिसी लाने जा रही है। इसके लिए प्रारूप तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसे मंजूरी दी जाएगी। नई पॉलिसी के मुताबिक चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 50 हजार तक और दोपहिया वाहन पर खरीदने पर 10 हजार तक का इंसेंटिव दिया जाएगा। ‘पहले आओ,’ ‘पहले पाओ’ के आधार पर यह छूट प्रदान की जाएगी। वहीं सरकार रजिस्ट्रेशन शुल्क को भी शून्य करने पर विचार कर रही है। इतना ही नहीं 10 साल तक टोल टैक्स में छूट प्रदान की जाएगी।
चार्जिंग प्वाइंट पर छूट
दिन में चार्ज के शुल्क में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जबकि रात्रि में चार्ज करने पर बिजली का 100 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। सरकारी वाहनों की खरीद में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक साइकिल, दो पहिया, तीन पहिया व चारपहिया वाहन, बस एवं मालवाहक वाहनों के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन की व्यवस्था की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
