धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला को डंडे से पीटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। महिला चीखती रही, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया और लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स महिला की ठंडे से मारपीट कर रहा है। चार लोग महिला को पकड़े हुए हैं , यह घटना धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। महिला को पीट रहे आरोपियों में गांव का सरपंच नूर सिंह भी शामिल था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है, बाकी के आरोपियों की अभी पुलिस तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। लेकिन वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ कहीं पर चली गई थी। महिला जब वापस आई तो उसकी मारपीट की गई। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भी रवाना हो गई है।
वहीं इस मामले पर धार एसपी मनोज कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें दिख रहा था कि कुछ लोग महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। जैसे ही वह वीडियो देखा हमारी टीम ने घटनास्थल की तस्दीक की जिसके बाद मुख्य आरोपी जो महिला के साथ मारपीट कर रहा था उसे पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
