चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस में भर्ती के लिए युवाओं की भीड़ लग गई है। दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा युवाओं को सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में जुड़ने और आपातकालीन हालत में मदद करने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसके बाद आज सुबह सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में युवाओं का जोश देखने को मिला। सैंकड़ों की तादाद में युवाओं ने पहुंचकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए।
बता दें कि टैगोर थिएटर में युवाओं की भीड़ बढ़ती देखते, उन्हें सेक्टर 17 तिरंगा पार्क में जाने के लिए कहा गया, यहां उन्हें वालिंटयर बनने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके चंडीगढ़ के साथ-साथ बाहरी युवा भी रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंच गए। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने लोकल युवाओं से ही मदद की अपील की है क्योंकि बाहरी लोगों का तुरंत मौके पर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad