दुर्गा विसर्जन के दौरान शहडोल में हादसा, 14 साल का बच्चा पिकअप में दबा

मध्य प्रदेश

शहडोल। अमरकंटक में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही पिकअप पलटने से 14 साल के मुकेश कोल की दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप में दबने से मासूम की मौके पर ही जान चली गई।

हादसे में 8 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप में लगभग 30 से ज्यादा लोग सवार थे। सिंहपुर के बोडरी से अमरकंटक ले जाई जा रही थी सेहरा दुर्गा पंडाल की प्रतिमा। हादसा मुड़कटिया नाला, धनपुरी थाना क्षेत्र में हुआ। मौके पर धनपुरी पुलिस मौजूद है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry