पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कथित गैंगरेप मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के दोस्त को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस का दावा है कि पीड़िता के साथ गैंगरेप नहीं हुआ, जबकि परिवार शुरू से ही गैंगरेप का आरोप लगा रहा है. आपको बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद देशभर में जमकर विरोध हुआ था. अब इस मामले में पुलिस के दावा ने एक नई बहस छेड़ दी है.
दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ शुक्रवार की रात गैंगरेप किया गया. पीड़ित छात्रा ओडिशा के बालेश्वर की रहने वाली है. यहां MBBS सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. शुक्रवार रात 8 बजे छात्रा अपने एक सहपाठी के साथ डिनर करने के लिए बाहर गई थी. इस दौरान लौटते वक्त उसे 3 लोगों ने रोक लिया. पहले उन्होंने छात्रा का मोबाइल छिना और फिर उसे कैंपस परिसर के सामने मौजूद जंगल में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
