अमृतसर : यहां के जोड़ा फाटक दशमेश नगर इलाके में घरेलू विवाद ने भयानक रूप ले लिया। खबर मिली है कि घरेलू विवाद के चलते दामाद द्वारा ससुराल घर में तोड़फोड़ की गई और गोलियां चलाई गई। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई और जवाबी कार्रवाई करते हुए ईंटों-पत्थरों से हमला किया। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई।
इस मौके पर पीड़ित परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी को उसका दामाद काफी परेशान करता था और मारपीट करता था। इसके चलते बेटी उनके घर रह रही थी। उनका दामाद उसे लेने आया था पर उन्होंने उसे भेजने से इनकार कर दिया। इस पर उसने अपने 8 से 10 साथियों संग मिल उनके घर में आकर तोड़फोड़ की। जब उन्होंने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया तो उसने ईंट-पत्थर और गोलियां चलानी शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
मौके पर पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है। दामाद ने ससुराल घर में तोड़फोड़ की और गोलियां चलाई हैं। पुलिस ने मौके से दो गोलियां बरामद हुी है। पल्लवी नाम की लड़की को उसका पति विशाल मारता-पीटता था, जिस कारण वह अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी और आज विशाल ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
