दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और आदतन अपराधी के बीच झड़प हो गई। जिसमें जबलपुर नाका पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई आनंद अहिरवाल के हाथ में गोली लगी है। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। दमोह पुलिस अधीक्षक ने बताया कासिम कुरैशी कई मामलों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को उसके राजनगर में होने की सूचना मिली।
मुखबिर ने बताया था कि कासिम के पास हथियार भी है। पुलिस ने घेराबंदी सरेंडर करने की चेतावनी दी। लेकिन कासिम ने एक के बाद एक दो फायर किए। एक गोली एएसआई अहिरवाल के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया।
एएसआई आनद आहरवाल का जबलपुर मेडिकल कॉलेज और आरोपी कासिम को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कासिम कुरैशी पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गो-हत्या, विस्फोटक अधिनियम, लूट, डकैती और हत्या का प्रयास शामिल हैं। कासिम कोतवाली और देहात थाना के कुछ मामलों में फरार था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
