इंदौ: मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान कुछ लोगों द्वारा पार्षद और उसके परिवार के साथ विवाद का मामला सामने आया है। पूरा मामला विजय नगर क्षेत्र का है। पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
बता दें पूरा मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के गुरु कृपा होटल का है। जहां वार्ड 46 की महिला पार्षद शेंफू वर्मा परिवार के साथ जन्मदिन की पार्टी में गई थी। तभी पड़ोस की टेबल पर कुछ युवक और एक युवती बैठे थे और फोन पर बात करते समय अपशब्द बोल रहे थे। तभी पार्षद पति ने उनको ऐसा करने से मना किया तभी विवाद हो गया।
इस पूरे मामले में पार्षद शेफु वर्मा ने बताया कि विवाद के बाद होटल वालों से कहा कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दे दो तो वह देने को तैयार नहीं हुए।साथ ही उन्होंने आरोपियों को पीछे के रास्ते से भगा दिया। वही विजय नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
