महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठी भाषा को लेकर विवाद गरमा गया है. मुंबई के चांदिवली इलाके में स्थित सेंट मेरीज मलंकारा हाई स्कूल में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने हिंदी भाषा को तीसरी कक्षा में अनिवार्य करने के स्कूल के फैसले का जमकर विरोध किया है. मनसे का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में हिंदी अनिवार्यता का आदेश पहले ही रद्द कर दिया है. इसके बावजूद स्कूल प्रशासन द्वारा तीसरी कक्षा के छात्रों को हिंदी पढ़ने के लिए फॉर्म भरवाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन को आड़े हाथों लिया है.
बता दें कि शनिवार को मनसे कार्यकर्ता स्कूल परिसर में पहुंचे. जहां उन्होंने प्रशासन से इस मुद्दे पर सफाई मांगी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कार्यकर्ताओं ने गुस्से में कहा कि ‘स्कूल एक मंदिर है, हम यहां हंगामा या मारपीट नहीं करना चाहते है. अगर यह कोई और जगह होती, तो मनसे स्टाइल में जवाब दे चुके होते.’
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad