मानसा : मानसा जेल में बंद जबरन दुष्कर्म के दोषी पादरी (पास्टर) बजिंदर सिंह को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग में भी हलचल मचा दी है। दरअसल, जेल में बंद बजिंदर सिंह के पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन और 2500 रुपए नकद बरामद किए हैं। इस घटना के बाद जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है।
फिलहाल पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ थाना सदर मानसा में एक नया मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी डीएसपी बूटा सिंह द्वारा दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि जेल के अंदर मोबाइल फोन और नकदी आखिर कैसे पहुंची।
जेल प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें। गौरतलब है कि पास्टर बजिंदर सिंह पहले से ही ज़ीरकपुर की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में मानसा जेल में बंद है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad