जालंधर : जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल के इलाके शनिवार रात हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर गोलियां चला दी थी। इस दौरान नीरज उर्फ तनु को तीन गोलियां लगी थी। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
वहीं पुलिस मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर हत्या का मामला दर्ज करेगी। इसके साथ ही इस मामले में गोली चलाने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दो पक्षों में पहले तीखी बहस होती है। इसके बाद हमलावरों द्वारा गोलियां चला दी जाती हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां पर उसकी रविवार सुबह इलाज दौरान मौत हो गई।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
