जबलपुर। विजय नगर स्थित जाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। हिंदू नेताओं ने स्कूल के प्राचार्य पर भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वॉट्सएप पर करने का आरोप लगाया। हिंदू संगठनों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया।
हिंदू नेताओं ने स्कूल परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की और मैला भी स्कूल की दीवारों पर फेंका। इस दौरान पुलिस ने विरोध करने वालों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी झड़प हुई।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%