इटारसी में बरौनी एक्सप्रेस के पार्सल यान में लगी आग से सामान जला, धुआं देख घबराए यात्री

मध्य प्रदेश

इटारसी। अहमदाबाद से बरौनी जा रही 19483 बरौनी एक्सप्रेस के पार्सल यान में सोमवार शाम आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन बानापुरा-खुटवासा गांव के बीच से गुजर रही थी। सूचना मिलते ही ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर यहां रोका गया। ट्रेन करीब 2 बजे खंडवा से रवाना हुई थी, धरमकुंडी स्टेशन से रवाना होने के बाद खंभा नं. 724-12 के पास ट्रेन मैनेजर ने सबसे पीछे लगे पार्सल यान से धुआं उठते देखा, जिसके बाद लोको पायलेट को मैसेज कर ट्रेन को रोका गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry