जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, आपको बता दें कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है यह घटना रविवार सुबह की है। बाइक पर सवार मनीष अपने साथी अभिषेक कुशवाहा के साथ पनागर जा रही थे।
तभी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी और तत्काल घायल मनीष को इलाज के लिए पनागर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
