जबलपुर। जबलपुर की मझौली में एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना में मृत दंपती के परिजनों को जिला प्रशासन ने राज्य शासन के निर्देशानुसार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। विधायक अजय विश्नोई ने मझौली पहुंचकर मृतकों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की और उन्हें ढांढ़स बंधाया।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंच चुके थे। तहसीलदार मझौली आदित्य जंघेला के मुताबिक दीवार गिरने की घटना में मृत दंपती के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के साथ ही दीवार की मरम्मत के लिये भी सहायता राशि उपलब्ध कराई जा गई है। उन्होंने घटना के बारे में बताया कि बीती रात अशोक दाहिया और विमला दाहिया अपने घर के कच्चे हिस्से में सो रहे थे। बारिश की वजह से दीवार गिर जाने के कारण दबकर दोनों की मृत्यु हो गई ।
आवाज सुनकर बाकी घर के लोग दौड़े
दीवार गिरने की आवाज सुनकर बाकी घर के लोग एवं आसपास के लोगों ने देखा कि पूरा मकान गिर गया था उसमें सो रहे अशोक दहिया एवं पत्नी विमल दाहिया इसकी चपेट में आ गए थे, इस समय उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा लाश को बाहर निकलवाकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम किया गया।
और भी कच्चे मकान हैं जो जर्जर हालत में हैं
शव को उनके परिवार को सौंप दिया गया, जिनका अंतिम संस्कार मझौली मुक्तिधाम में किया गया। मझौली में ऐसे और भी कच्चे मकान हैं जो जर्जर हालत में हैं जैसे इस घटना की खबर चारों ओर फैल आज सुबह से नगर परिषद हरकत आई और ऐसे सभी मकानों का सर्व शुरू कर दिया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
