कांकेर: कांकेर जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। भालू और तेंदुआ लगातार रिहायसी इलाको में पहुंच कर हिंसक होते जा रहे हैं। तेंदुआ आदमखोर बनता जा रहा है जो कि वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। रिहायसी इलाको में पहुंच लोगों पर हमले कर रहा है। बीते कुछ दिनों में बच्चों सहित अन्य पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं जिला मुख्यालय से सटे ग्राम डुमाली में एक साथ 5 तेंदुए नजर आने के बाद विभाग अलर्ट मोड़ पर है। एक ओर जहां आसपास के ग्रामीण दहशत में है तो वही शहर के कुछ लोग रात के वक्त तेंदुआ देखने इस इलाके में घूमकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
लोगों की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण ना बन जाए इसलिए विभाग रात के वक्त उक्त पहाड़ी व आसपास के ग्रामीण इलाके में गश्त कर रही है। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो।
विभाग के कर्मचारी सहित खुद डीएफओ आलोक बाजपेयी भी इलाके में गश्त कर टीम का मनोबल बढ़ते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। मार्ग सहित आसपास के इलाके में सूचना बोर्ड भी लगाए गए है, ताकि लोग इस रास्ते से रात के वक्त या अन्य समय में गुजरते वक्त सावधानी बरतें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
