छत्तीसगढ़ : नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों से मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

छत्तीसगढ़

नारायणपुर : नारायणपुर के अबूझमाड़ में नक्सलियों से जवानों की जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 3 से 4 नक्सलियों को जवानों द्वारा मार गिराने की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सरकार ने अपने कदम तेज़ी से बढ़ाना शुरू कर दिया है। कांकेर, नारायणपुर के अबूझमाड़ में जवानों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी है

इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया है कि मुठभेड़ अब भी जारी है। अबूझमाड़ में चल रही इस मुठभेड़ के पूरे मामले पर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज खुद ऑपरेशन में अधिकारियों से संपर्क साधे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कांकेर नारायणपुर जिले के बॉर्डर अति संवेदन शील टेकामेटा, कोकुर के जंगलों में बड़ी मुठभेड़ हुई है। अब तक पांच नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। दो हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल जवानों को लाने के लिए Mi -17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है लेकिन जंगलों के बीच हेलीकॉप्टर उतरना भी एक बड़ी चुनौती है।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे जब दल अबूझमाड़ क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि संयुक्त सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी मिलने की प्रतीक्षा है

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry