कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक आरक्षक की शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह रात्रि ड्यूटी के लिए घर से निकला था मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
दुर्घटना में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे राहगिरों ने डायल 112 की सहायता से कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना प्राप्त होने पर पहुंची पुलिस ने घायल आरक्षक के शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया। मृतक आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था और कटघोरा का निवासी था।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
