छतरपुर। छतरपुर जिले के लवकुशनगर क्षेत्र में मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के काफिले ने एक रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में करीब सात लोग घायल हुए हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 60 साल के बुजुर्ग के पैरों के ऊपर से गाड़ी निकलने के कारण दोनों पर टूट गए हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि बुजुर्ग के पैरों की हालत को देखते हुए लगता है कि एक पैर काटना पड़ सकता है।
घायल बुजुर्ग को ग्वालियर ग्वालियर रेफर किया गया है। यह घटना गुरुवार दोपहर को लवकुश नगर क्षेत्र में बसंतपुर तिराहे के पास हुई। जहां से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला गुजरा था, काफिले के पीछे चल रही एक गाड़ी ने ई रिक्शा को चपेट में ले लिया जिसमें करीब 7 लोग घायल हो गए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
