छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले बरगद के पेड़ पर एक महिला शव लटका हुआ मिला है और उसी पेड़ पर उसकी लगभग एक साल की बच्ची भी मृत पड़ी हुई मिली है। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित FSL की टीम पहुंच गई है।
महिला छतरपुर जिले की रहने वाली थी और उसका नाम द्रौपदी है महिला लवकुशनगर की रहने वाली थी, महिला पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के बाद मृतक महिला के पति को भी सूचना दी गई और वह मौके पर पहुंचा पति का कहना है कि उसे खुद नहीं पता महिला ने यह कदम क्यों उठाया है घटना स्थल पर पुलिस को मौके पर पायल, सुसाइड नोट जैसा एक कागज, पेन जैसे समान मिले हैं। अभी यह मामला आत्महत्या कर लग रहा है
जिसने भी देखा उसका दिल दहल गया..
इस घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे और सभी यह सोच रहे थे कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और आखिर इस तरह से एक महिला ने अपनी और अपने एक साल की मासूम बच्ची की जिंदगी क्यों समाप्त कर ली। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल हम बारीकी से इस मामले की जांच कर रहे हैं ,एफएसएल की टीम मौके पर आ गई है पहली बार देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने सुसाइड किया है यह सुसाइड उसने क्यों और किन हालातो में किया है यह सब जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
