छतरपुर: पुलिस से परेशान महिला ने एसपी से मांगी आत्महत्या की इजाजत, साहब ने साइन कर दे दिया अप्रूवल

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक महिला ने न्याय की गुहार लगाई है. आरोप है कि थाने की पुलिस ने महिला से सीएम हेल्पलाइन कटवाने के लिए दबाव बनाया, जिसके बाद पीड़ित महिला ने एसपी को एक शिकायती आवेदन पत्र देते हुए आत्महत्या करने की इजाजत मांगी, जिस पर छतरपुर के एसपी ने महिला के आवेदन पत्र पर सील साइन करके रिसीविंग महिला को दे दी यानी अप्रूवल दे दिया.

इसके बाद मामले ने जबरदस्त तूल पकड़ा और यह बढ़ता चला गया. पीड़ित महिला ने कहा कि हमारी कहीं सुनवाई नहीं हुई, तो हम ने एसपी से आत्महत्या करने की इजाजत मांगी, जिस पर हमें इजाजत दे दी गई. अब हमारे पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई रास्ता नहीं है. दरअसल छतरपुर जिले के हरपालपुर में रहने वाली शोभा जंगरिया वार्ड नंबर 13 खटीक मोहल्ले में रहती हैं और पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए हरपालपुर थाने में एक शिकायती आवेदन पत्र दिया था.

थाना पुलिस के खिलाफ शिकायत

महिला ने आवेदन पत्र में बताया था कि उसके पति राजेंद्र जंगरिया के साथ 10 नवंबर की रात मोहल्ले में रहने वाले बालादीन खटीक, दिलीप खटीक ने शराब के नशे में मारपीट की थी. इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज की, जिन्होंने मारपीट की थी. इसके बाद महिला शोभा जंगरिया ने सीएम हेल्पलाइन 181 में हरपालपुर थाना पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry