चित्रकूट की बगदरा घाटी पर हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर – ट्राली पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश

सतना। मध्य प्रदेश के सतना – चित्रकूट स्टेट हाईवे बगदरा घाटी पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, 35 लोग गंभीर रूप से घायल हैं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को सतना रेफर कर दिया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के लिए एक ही परिवार के लोग ट्रैक्टर – ट्राली में सवार होकर जा रहे थे। बगदरा घाटी पर अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर – ट्राली पलट गई।

ट्रॉली में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार दोपहर की है, इस घटना में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हुई है। मझगवां से 7 गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी लोग ग्राम बडखेरा और मचखेड़ा के रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry