फिरोजपुर : फिरोजपुर के गांव टेंडी वाला में अपने घर लौट रहे बाइक सवार 2 युवकों का सेना गाड़ी के साथ हादसा हो गया, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार छिंदा सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए फिरोजपुर के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ी की एक फ्रंट लाइट बंद थी और जैसे ही मोटरसाइकिल सवार युवक गाड़ी के पास पहुंचे तो आमने-सामने दोनों के बीच टक्कर हो गई और इस हादसे में छिंदा सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि उसका दूसरा साथी कर्णदीप बुरी तरह से घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक घायल हुए युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%