मोगा : मोगा जिले में कल लंबा पावर कट लगने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 20 नवम्बर को जरूरी मुरम्मत के चलते सुबह 9 से सांय 5 बजे तक 11 के.वी. सिविल अस्पताल, वेदांत नगर, मल्लन शाह, सिटी फीडर, तारेवाला, नाहल खोटे, संधुयाना दिहाती फीडर, तारेवाला यू.पी.एस. फीडर से चलते एरिया की बिजली सप्लाई प्रभावित होने के कारण मेन बाजार, कोटकपूरा बाईपास, ढिल्लों नगर, आरा रोड, दशहरा ग्राऊंड, परवाना नगर, गीता भवन चौक, तारेवाला गांव, राधा स्वामी डेरा, भाई रूप सिंह नगर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी एस.डी.ओ. इंजी. मनदीप सिंह, एस.डी.ओ. इंजी. बलजीत सिंह, जे.ई. हरजिंदर सिंह, जे.ई. बूटा सिंह, जे.ई. शुभम कुमार सब अर्बन सब डिवीजन ने दी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%